फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। लगातार चार दिनों से बिजली संकट झेल रहे इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों का सब्र शुक्रवार रात को जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारे के पास सड़क जाम कर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने पहले दोपहर में भी रोड जाम किया। आश्वासन के बावजूद जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों ने रात में फिर से रोड जाम कर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान जेई के साथ धक्का-मुक्की करने का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, महिलाओं ने जेई पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। रात में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद लोगों ने हंगामा समाप्त किया。 यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बिजली संकट झेल रहे लोगों ने जाम लगायास्थानीय लोगों की समस्याएँ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके इलाके ...