Faridabad News: अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती से उत्पादन लागत बढ़ी
फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर के अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती से उत्पादन कर समय पर ऑर्डर पूरा करना उद्यमियों के लिए सिरदर्द बन चुका है। बिजली कटौती के असर के कारण उद्योगों में लगातार डीजल जनरेटर के सहारे उत्पादन करने से उत्पादन लागत बढ़ गई है। वहीं लगातार जेनरेटर चलने से हवा भी जहरीली हो रही है। शहर के पाली-डबुआ, गाजीपुर, भांकरी और सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन घंटों बिजली कटौती हो रही है। उद्यमियों के अनुसार इन औद्योगिक क्षेत्रों में कई दिनों से रोजाना आठ से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मशीनें बंद हो जाती हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। समय पर ऑर्डर पूरे करने के लिए उद्योगों को मजबूरी में डीजल जनरेटर चलाने पड़ रहे हैं। डीजल की बढ़ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.