Faridabad News: अनाज मंडी में सो रहे युवक पर हमला मामले में दो धरे
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। अनाज मंडी में सो रहे युवक की जेब से रुपये निकालने का प्रयास करने और विरोध करने पर उस पर चाकू व डंडे से हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आदर्श नगर निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे वह दिल्ली-मथुरा रोड से अनाज मंडी होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसे मंडी में आशीष नाम का युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के कूल्हे, छाती और माथे पर धारदार हथियार से चोटों के निशान थे। भूपेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.