फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के 131 प्राथमिक स्कूलों में आधे से अधिक अध्यापकों के चुनावी ड्यूटी में लगाए जाने से स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 497 अध्यापकों में से 252 अध्यापक इन दिनों मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में व्यस्त हैं। करीब 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ चुनावी ड्यूटी में व्यस्त है। ऐसे में जिले के कई प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए महज दो से तीन अध्यापक ही उपलब्ध रह गए हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसआईआर कार्य के लिए बड़ी संख्या में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई स्कूलों में ...