फरीदाबाद, सितम्बर 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। कूड़े के समस्या से जूझ रहे सेक्टर-37 वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की तरफ से सेक्टर में जल्द कूड़ा घर बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। योजना पर अगले माह से काम शुरू हाेने की उम्मीद है। इसे एक साल में बनाया जाएगा। दिल्ली से सटे सेक्टर-37 में करीब 20 हजार परिवार निवास करते हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए फिलहाल नगर निगम की गाड़ी आती है। लेकिन वह चुनिंदा क्षेत्र तक सीमित हैं। ऐसे में घर-घर से कूड़ा उठाने कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। वहीं आसपास के लोग घरों का कूड़ा खुले में फेंक देते हैं। इससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं सर्विस रोड पर जगह-जगह गंदगी रहती है। क्षेत्र में कोई कूड़ा घर नहीं होने से सेक्ट...