फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में स्थित पुराने व्यावसायिक भवन को हटाकर उसकी जगह नया भवन बनाया जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने से योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।विभाग ने छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। आईटीआई पलवल में 700 से 800 छात्र-छात्राएं विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में शिक्षा ले रहे हैं। यहां परिसर का पुराना व्यावसायिक भवन काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर अवस्था में होने के कारण छह और दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा रहता है। ऐसे में भवन की स्थिति बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण में बाधा बन रही है। सीमित जगह और पुरानी संरचना के कारण आधुनिक उपकरणों व प्रयोगशालाओं की व्य...