Faridabad News: अग्रसेन वाटिका के तालाब का नवीनीकरण होगा, चौराहा भी बनेगा: विपुल गोयल
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। फिरोजपुर झिरका में महाराजा अग्रसेन के नाम से चौराहा विकसित करने, अग्रसेन वाटिका के प्राचीन तालाब का नवीनीकरण कराने और वाटिका के मुख्य प्रवेश द्वार को भव्य स्वरूप देने की मांग उठाई गई। रविवार रात अग्रवाल महासभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में राजस्व मंत्री विपुल गोयल के समक्ष ये मांगें रखी गईं। मंत्री ने महासभा की कार्यकारिणी से तीनों कार्यों के एस्टीमेट जल्द तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा और प्रस्ताव मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। समारोह सिविल लाइन रोड स्थित नवग्रह मंदिर के सामने अग्रसेन वाटिका में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री का महासभा की कार्यकारिणी ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन मंदिर में दीप प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.