Faridabad News: अंडर-14 शूटिंग में भिवानी के अर्जुन और सोनीपत की लक्षिका ने जीता स्वर्ण पदक
फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में खेलमंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सहायक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में भिवानी के अर्जुन सिंह 376 अंक लेकर प्रथम रहे, जबकि फरीदाबाद के जय वैष्णव ने 372 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सोनीपत की लक्षिका 374 अंकों के साथ विजेता बनीं। वहीं रोहतक की हंसिका द्वितीय और पंचकूला की ध्रुवी गर्ग और पानीपत की रुहानी संयुक्त रूप से तृतीय रही। 10 मीटर राइफल ओपन साइट बालक वर्ग में करनाल के देवांश ने 349 अंक लेकर पहला, कुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.