फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिए। प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न कराए गए। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने बालक वर्ग के फाइनल में गुरुग्राम को 3-2 से हराया, जबकि बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी गुरुग्राम को 3-1 से शिकस्त देकर चैंपियन बनी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो, सहायक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा, मानव रचना स्कूलों की सीईओ सुनीता नांबियार, एईईओ प्रेम शर्मा, मानव रचना स्कूलों की वरिष्ठ प्रबंधक मंजू शर्मा और खेल विभाग के एचओडी तनुज शर्मा ने विजेता टीम को बध...