श्रीगंगानगर, जुलाई 7 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है, जहां 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस और जनता ने परेड निकाली। पोस्ट में यह भी लिखा जा रहा है कि बच्ची को पांच दिनों तक चार होटलों में ले जाकर 32 लोगों के सामने परोसा गया और दुष्कर्म किया गया। साथ ही दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर कार्रवाई की। हालांकि, पड़ताल में यह दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया है।पड़ताल में सामने आई सच्चाई वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि इसका राजस्थान या श्रीगंगानगर जिले से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो वास्तव में गुजरात के पाटन जिले के चाणस्मा तालुका स्थित झीलिया गांव का है। सोशल मीडिया ...