नई दिल्ली, मई 19 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपने अनोखे अंदाज की वजह से छाई हुई थीं। वह गाने गाकर बीजेपी पर अटैक करती थीं। वहीं टीएमसी की करारी हार के बाद उमा भारती ने कहा कि सायोनी घोष को काबा और मदीना वाले गाने की वजह से ही ममता बनर्जी की फजीहत हो गई। इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दावा किया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने मंच पर डांस भी किया था। पड़ताल में पाया गया कि यह दावा सही नहीं है। बल्कि यह वीडियो भारत का है ही नहीं। वीडियो बांग्लादेश की एक डांसर का है। डांस करने वाली महिला का नाम मेघा क्वीन है और इसी वीडियो को सायोनी घोष का बताया जा रहा है। एक फेसबुक यूजर ने 15 मई को वीडियो शेयर किया था और कहा था कि, सांसद बनने के लिए टीएम...