नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज सच होते हैं तो कई फर्जी भी वायरल हो जाते हैं। फेक वीडियोज को रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, लेकिन कई बार यह भी नाकाफी साबित होते हैं। इसी तरह इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा करते हुए एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं और एक शख्स उनसे सिलेंडर गैस के बारे में सवाल करता है।वायरल वीडियो में क्या है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई वीडियोज वायरल हुए हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं और उनके आसपास कई गार्ड्स भी खड़े हुए हैं। इसी दौरान, एक शख्स भीड़ से चिल्लाता है कि गैस नहीं मिल रही। इस पर जवाब आता है कि मिलेगी-मिलेगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो...