नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 9 सरकारी बैंकों को तीन बड़ी यूनिट में मिलाने का आदेश दिया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। शोसल मीडिया प्लैटफॉर्मों में तेजी से शेयर हो रहे डॉक्यमेंट्स को ऐसा बनाया गया है, जैसे वित्त मंत्रालय की ओर से जारी भारत का आधिकारिक राजपत्र (गजट) हो। इसमें झूठा दावा किया गया है कि सरकार ने सरकारी बैंकों के बड़े मर्जर को मंजूरी दे दी है और नौ बैंकों को तीन यूनिट में मिलाया जाएगा। फर्जी अधिसूचना के मुताबिक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मिलाकर नया "SBI Group" बनाय जाएगा। इसमें यह भी दावा था कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इ...