नई दिल्ली, फरवरी 18 -- US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में हुई बातचीत के बाद कुछ मुद्दों पर सहमति के संकेत मिले ही थे कि अब अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को भड़काने वाला कदम उठाया है। अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी लगाते बढ़ा रहा है। अब खबर है कि पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने ईरान की तरफ 50 से ज्यादा फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि ये एयरक्राफ्ट्स किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। एक्सियोस ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के सैन्य बेड़ों के आगे बढ़ने की जानकारी है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक US इस इलाके में अपनी हवाई और समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने में जुटा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिपेंडेंट फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा और मिलिट्री एविएशन मॉनिटर्स ने कई F-22, F-35...