नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी अब तक की सबसे तगड़ी जीत दर्ज कर सकती है। बुधवार को जारी हुए एग्जिट पोल्स में ऐसे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 4 मई को होने जा रहा है। अधिकांश सर्वे अनुमान लगा रहे हैं कि असम में भाजपा 85 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस की सीटों का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है। जबकि, बहुमत के लिए 64 की जरूरत है।कांग्रेस का हाल बेहाल एग्जिट पोल की मानें तो साल 2016 से जारी कांग्रेस का सियासी वनवास आगे 5 साल और जारी रहने के आसार हैं। वहीं, पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रह सकता है। अधिकांश एग्जिट पोल साल 2021 के नतीजों के मुकाबले में कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन की सीटों में भारी गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं। किसी भी एग्जिट पोल मे...