चेन्नई, अप्रैल 29 -- Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही एक्टर विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को राज्य में बंपर सीटें मिलने के आसार हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में टीवीके तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। विजय को 120 सीटें तक मिल सकती हैं। दूसरे पर डीएमके और तीसरे पर एआईएमडीएमके गठबंधन रह सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार, टीवीके को इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 98-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि डीएमके को 92-110 सीटें मिलने के आसार हैं। एआईएमडीएमके 22-32 सीटें तक जीत सकता है। बता दें कि अभी तमिलनाडु में डीएमके की सरकार है और कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। वहीं, भाजपा एआईएमडीएमके गठबंधन का हिस्सा है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े चार मई को आने वाल...