नई दिल्ली, जनवरी 27 -- EXIM Bank Management Trainee Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। इंडिया एक्जिम बैंक ने साल 2026 के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक कुल 40 रिक्त पदों को भरा जाएगा।महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क एक्जिम बैंक की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 1 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), ईडब्ल्यूएस (EWS) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 100 रुपय...