गाजियाबाद, मार्च 3 -- एक्स मुस्लिम यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम पर भी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। गुलफाम मुठभेड़ में मारे गए जीशान का सगा बड़ा भाई है। एनकाउंटर से पहले पुलिस ने जीशान पर भी पुलिस ने एक लाख रुपये का ही इनाम घोषित किया था। दोनों ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला करके'सिर तन से जुदा' की कोशिश की थी। जीशान और गुलफाम ने सलीम वास्तिक का गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप दी थी। गनीमत है कि इतने घातक हमले में भी सलीम वास्तिक बच गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अली गार्डन कॉलोनी में यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक 15 फरवरी की सुबह अपने कार्यालय में लेटे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक कार्यालय में पहुंचे। सलीम उठकर बैठे तो जीशान ने पेपर कट से सलीम की गर्दन काटने के लिए वार कर दिया। उसके साथ मौज...