गाजियाबाद, मार्च 31 -- करीब एक महीने तक मौत से जंग लड़ने के बाद एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को नई जिंदगी मिल गई है। 'सिर तन से जुदा'करने के इरादे से किए गए क्रूर हमले में सलीम घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे और अब डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर सलीम वास्तिक की सलामती सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। सलीम की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी दिन रात तैनात रहेंगे। सोमवार को यूपी पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, 'वास्तिक घर वापस आ चुके हैं और पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात किया है। वापसी के बाद एक पुलिस टीम ने वास्तिक के घर का निरीक्षण किया और इसके बाद सुरक्षा दी गई।' वास्तिक पर लोनी स्थित उन...