नई दिल्ली, अगस्त 29 -- एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू एंड कंपनी के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लिया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इन कंपनियों की ओर से बनाए जाने वाले कंपाउंडेड हींग यानी मिलावटी रूप में तैयार की जाने वाली हींग के प्रोडक्शन और बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है। यह कार्रवाई जांच के दौरान लिए गए कुछ सैंपल के खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के तय मानकों पर खरे नहीं उतरने के बाद की गई है। जांच में कुछ उत्पाद मानकों से कम गुणवत्ता वाले, नियमों के खिलाफ और गलत लेबल वाले पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...