नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यहां एकबार में 10 वाहन की बैटरी को चार्ज करने की सुविधा है। इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं यानी एक ही समय में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। यह चार्जिंग यूनिट्स फोर व्हीलर को 30 मिनट में लगभग 80 फीसदी तक चार्ज करने की क्षमता रखती हैं। यहां भारी कमर्शियल ई-वाहनों के लिए भी चार्जिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- नमो भारत के साइबर सिटी स्टेशन का डिजाइन तैयार, 200 मीटर दूर होंगे एंट्री-एग्जिटमोबाइल एप के जरिए लीजिए सुविधा का फायदा यूजर्स 'इलेक्ट्रीफाई (ElectreeFi)' ...