नई दिल्ली, जून 11 -- इंडियन बायर्स के बीच ईवी का क्रेज बढ़ रहा है। कार कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स को तेजी से लॉन्च कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं और आपका मन हैचबैक या छोटी एसयूवी लेने का है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। मार्केट में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक हैचबैक और छोटी एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें हुंडई और विनफास्ट की ईवी भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।MG Binguo EV यह एमजी की लाइनअप में एमजी कॉमेट ईवी और विंडसर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगी। इसकी सीधी टक्कर टाटा टियागो ईवी के साथ होगी। यह दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है, जिनमें से एक 31.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 333 किमी है। वहीं, दूसरी 37.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 410 किमी है। इसमें कंपनी डीसी फास्ट चार्जिंग...