इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। पंडित रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल में मरीजों को अब खून की जांच के लिए जिला अस्पताल की लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में शासन की ओर से सेलेक्ट्रा ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री मशीन स्थापित कर दी गई है। इसके शुरू होने से मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी।

मशीन की स्थापना सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए आधुनिक मशीन की मांग शासन से की गई थी। मांग स्वीकृत होने पर यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन के माध्यम से क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड ने मशीन उपलब्ध कराई। कंपनी के इंजीनियर प्रशांत ने मशीन स्थापित कर ट्रायल के बाद इसे चालू कराया।

मशीन की विशेषताएँ डॉ. गुलाटी ने बताया कि मशीन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किड...