इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। 30 साल पहले हुए पिता पर हमले की मन में पनप रही बदले की आग ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। मकान निर्माण के दौरान दीवार को लेकर चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर डाली। बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी विनय कुमार उर्फ वकील अविवाहित था और हाईवे पर स्थित एक फिटनेस सेंटर में चौकीदार का काम करते थे। उनकी मंगलवार को उस समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई जब वह मकान बनवाने के लिए दीवार बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान चचेरे भाई गुड्डू उर्फ राम कुमार ने हत्या कर डाली। पुलिस ने महज तीन घंटे में ही हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में इलाज के बाद हत्यारोपी गुड्डू ने बताया कि उसके पिता रामनरेश के ऊपर विनय ...