इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। महेवा ब्लॉक क्षेत्र की इन्द्रौसी गोशाला में संरक्षित गोवंशों को शासन के निर्देश पर अन्य गोशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को गोशाला में संरक्षित 42 गोवंशों में से 10 को नवादा गोशाला में भेज दिया गया। शेष गोवंशों को भी जल्द ही दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा। करीब दो बीघा भूमि में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इन्द्रौसी गोशाला में अब गोवंशों की संख्या घटाई जा रही है। शासन के आदेश के बाद गोशाला को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में चर्चा है कि लाखों रुपये की लागत से बनाई गई गोशाला खाली रहने पर इसका उपयोग नहीं हो सकेगा।

गांव सचिव की जानकारी ग्राम सचिव रवि ने बताया कि इन्द्रौसी गोशाला में कुल 42 गोवंश संरक्षित थे। इनमें से 10 गोवंशों को नवा...