इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला रामफल निवासी बंटू कश्यप की पत्नी शोभा देवी अपने छह वर्षीय पुत्र अवी के साथ 29 मई 2026 को दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। घटना के डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे परिवार गहरे सदमे में है और दोनों बेटियां मां की राह देखते-देखते रो-रोकर बेहाल हैं। पीड़ित बंटू कश्यप पुत्र फूलन सिंह कश्यप ने मंगलवार को मासूम बेटियों के साथ जाकर सीओ से गुहार लगाते हुए बताया कि बताया कि घटना वाले दिन वह रोजाना की तरह ऑटो चलाने के लिए घर से निकल गए थे। शाम करीब छह बजे उनकी नौ वर्षीय बेटी रागिनी का फोन आया कि मां दवा लेने गई थीं, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी हैं। इसके बाद उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकि...