इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के प्रसिद्ध काव्य रश्मिरथी पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 29 अक्टूबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के सभागार में अपराह्न 12.30 बजे से होगा। यह नाट्य मंचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में अखण्ड भारत के स्वतंत्रता वीर नायकों पर आधारित नाट्य मंचन श्रृंखला में किया जा रहा है। यह जानकारी जिला पर्यटन अधिकारी मोहि मनोहर सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...