इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रहे बल्कि इसे धरातल पर दिखाई देना चाहिए। विभिन्न योजनाओं के कामकाज की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कि शासनादेश व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। विद्यार्थियों के लिए वर्तमान समय में उपयोगी व नवीनतम पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में 117 डिजिटल लाइब्रेरियां हैं, जिनका 25 सितंबर को उद्घाटन होना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन से पूर्व सभी डिजिटल लाइब्रेरिय...