इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाते समय सरकार ने निर्देश दिया गया था कि ग्राम प्रधान की तरह प्रशासक रोजमर्रा के काम करते रहेंगे ,लेकिन नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। अब 3 माह बीत जाने के बाद भी प्रशासकों को निर्देश नहीं दिए गए हैं कि कौन से काम नीतिगत है कौन से काम रोज मर्रा‌ में रखे हैं। इन समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रधान संघ बसरेहर की बैठक दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई । मीटिंग में‌ तय किया गया कि सभी समस्याओं को लेकर 24 अगस्त को जिलाधिकारी को प्रधान संघ के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि ज्ञापन देगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...