इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के बाहरपुरा इलाके में पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 क्वार्टर देशी शराब बरामद किए गए। एसआई नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दासीपुरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ढकपुरा निवासी ब्रजकिशोर उर्फ पप्पू को पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से 17 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...