इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि तार गिरने के समय उसकी चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को तार के पास जाने से रोक दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मामले की जानकारी संबंधित बिजली विभाग को तत्काल दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक विभाग का कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सड़क पर हाईटेंशन लाइन का तार पड़ा होने के बावजूद विभागीय टीम के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है क...