इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। मंगलवार को सुंदरपुर फीडर में आई खराबी के कारण 16 मोहल्लों की बिजली करीब 10 घंटे तक गुल रही, जिससे लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। देर रात मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, जबकि शहर के अन्य इलाकों में भी फाल्ट और ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।

बिजली आपूर्ति बाधित सुंदरपुर फीडर पर मंगलवार की दोपहर 2 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। उपभोक्ताओं के फोन करने पर बताया गया कि ब्रेकडाउन हुआ है जिसके कारण बंद है। पहले कहा गया कि 2 घंटे में बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी, फिर कहा गया कि शाम 6:00 तक बिजली सप्लाई बहाल होगी लेकिन शाम से रात हो गई और बिजली नहीं आई। लोग परेशान रहे। रात 12.35 बजे मरम्मत के बाद इस क्षेत्...