इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शांति पब्लिक स्कूल, नगरिया सरावा में स्कूल संस्थापक व पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया का जन्मदिवस बड़े हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने मिलकर केक काटा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिवस के मौके पर विद्यालय में एक पेड़ एक बच्चा स्लोगन के साथ पर्यावरण संरक्षण की एक नई पहल का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय परिवार ने इस पहल को हरित स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। कार्यक्रम का समापन संस्थापक के दीर्घायु, सुखमय जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्ता...