इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: हड़ताल का असर मेडिसिन ओपीडी समेत अन्य ओपीडी में भी दिखाई दे रहा है। चिकित्सकों के न बैठने से मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। नियमित कर्मचारियों पर भी काम का अतिरिक्त दबाव है। उधर, हेल्प डेस्क कक्ष गुरुवार को चौथे दिन खुला, लेकिन वहां सहायता के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था ऐसे में मरीजों को कोई हेल्प नहीं मिल पाई । हेल्प डेस्क मैनेजर भी संविदा पर तैनात है और हड़ताल के चलते सोमवार से अनुपस्थित है। मरीजों और तीमारदारों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क पर ही मददगार न मिलने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...