इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। संचालक द्वारा हिसाब के मांगने पर कैंटीन संचालक के पुत्रो सहित चार नामजदो ने कर्मचारियों सहित किसान को पीटा. पीड़ित की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया. मैनपुरी के थाना करहल के मोहल्ला बिरतयान सब्जी मंडी की नीतू सविता पत्नी विवेक सविता ने भरथना के मोहल्ला महावीर नगर के नंदन, गोपाल उर्फ़ लड्डू, कृष्णकांत, कन्हैया पर आरोप लगाया है कि मेरे पति विवेक सविता जलपान गृह कैंटीन नवीन मंडी में कार्य करते है.1 नवम्बर की शाम करीब साढ़े पांच बजे कैंटीन के हिसाब के पैसे मांगे तो नामजदो ने एक राय होकर मेरे पति व अरुण कुमार, रजत व भरथना के अनुराग के साथ गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी डंडो से मारपीट करने लगे. मौके पर कुतुबपुर गाँव के आशु यादव मौजूद थे. उनके साथ भी मारपीट की. जिससे सभी लोगो को चोटें...