इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिला जज रजत सिंह जैन की मां का शुक्रवार की देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिला जज अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे जहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी जज आवास पर पहुंचे और शोक जताया।जिला जज रजत सिंह जैन की 82 वर्षीय मां अरुणा जैन को शुक्रवार की देर शाम अचानक आवास पर ही तबीयत बिगड़ी जब तक जिला जज और उनके अन्य सहयोगी जज मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डा. शिवम राजपूत और डा.सौरभ गुप्ता ने ईसीजी और अन्य मशीनों से जांच पड़ताल की इसके बाद उन्हें मृत घोषित किया। जिला अस्पताल में काफी संख्या मेंअन्य जज के अलावा सीएमओ डा. बीके सिंह प्रभारी सीएमएस डा. सीएस नेगी हॉस्पि...