इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र मे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गयी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को यूपीडा की एम्बुलेंस के जरिये से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। जानकारी के अनुसार महोबा निवासी 30 वर्ष देवता पुत्र राम भरोसे अपनी बाइक से महोबा से नॉएडा जा रहे थे तभी अचानक दौड़ती बाइक फिसलने से यह हादसा हो गया. घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...