Etawah Auraiya News: हादसे में घायल पिता की मौत, बेटे का इलाज जारी
इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। परमानंद आश्रम के सामने कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को हुई घटना में उसका बेटा भी घायल हुआ था। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूद नगर निवासी 37 साल के फैसल खान जनरेटर मिस्त्री था। मंगलवार को वह अपने बेटे 17 साल अब्दुल अजीम के साथ बाइक से कानपुर जनरेटर का काम करने गया था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से मथुरा स्थित ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर परमानंद आश्रम के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। फैसल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.