इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नेशनल हाइवे पर ग्राम सराय मिट्ठे के सामने सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने युवक को टक्कर मार दी।गांव सरायमिट्ठे के अंकुश ने बताया कि वह और उसके पिता गुडगाँव जाने के लिए अपने भाई नगेन्द्र बाबू के साथ सरायमिट्ठे के सामने हाइवे पार कर रहे थे कि तभी भाई नगेन्द्र को एक तेज व लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे भाई सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर, हाथ व पैर में भी गम्भीर चोटें आई उसे मोटरसाइकिल से बकेवर अस्पताल लाये। जहां पर डा संदीप गुलाटी ने प्राथमिक इलाज किया। सिर में गम्भीर चोट के चलते उन्होंने जिला अस्पताल रिफर कर दिया‌। यह भी पढ़ें- Gonda News: ननिहाल जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...