Etawah Auraiya News: हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ग्राम मलाजनी के सामने हाईवे पर सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। घायल की पहचान ग्राम खेड़ा धौलपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र बाल किशन के रूप में हुई है। हादसे में संदीप को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अनियंत्रित बाईक अस्पताल की दीवार से टकराई, युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.