इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक के अचानक कट मारने से एक दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम नौंधना निवासी विमल कुमार ने बताया कि अपनी मां राजरानी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर इटावा से अपने गांव जा रहा था। पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने अचानक कट मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और फिसल गई। इस दौरान पीछे बैठी मां सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर, मुंह, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...