Etawah Auraiya News: हाईटेंशन लाइन के तार टूटे
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के रमपुरा गांव में शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण 11 केवी हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। ये तार गांव के संपर्क मार्ग के बीच गिर गए, जिससे आवागमन पर असर पड़ा। तार टूटने की खबर से ग्रामीणों में बिजली करेंट का डर रहा और अन्य लोगों को इस बारे में सतर्क किया गया। करेंट फैलने की आशंका से भयभीत ग्रामीणों का कहना है कि पुराने तार टूटने की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने विभाग से हाईटेंशन लाइनों और खंभों की जांच कर मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.