इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। दौलतपुर गांव में शनिवार शाम जीना निर्माण के दौरान किशोर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने से वह नसैनी से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। गांव निवासी निर्मल चंद्र उर्फ छुन्नू का करीब 15 वर्षीय बेटा सुमित पड़ोसी कमलेश के घर जीना निर्माण में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में पकड़ा सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज करंट लगने से सुमित झुलसकर नीचे गिर पड़ा। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...