इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। घर के सामने से केबल निकालने को लेकर की गई युवक की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। हत्यारोपी भतीजे की तलाश में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन रातभर खेतों और जंगलों में कॉम्बिंग की। लेकिन आरोपी राजा पुलिस की पहुंच से दूर है। नाराज परिजनों के साथ मिलकर गांव वालों ने मृतक का शव रखकर हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच 30 मिनट तक हाईवे पर आने वाले वाहनों की लाइन लगी रही। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला जलाल में रविवार की शाम 55 साल के चरण सिंह की केबल घर के सामने से निकालने की मामूली बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक चरण सिंह के बेटे टिंकू ने राज कुमार उर्फ राजा समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को अंज...