इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: उदी। भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर उदी में देवेंद्र सिंह ने सड़क पर लावारिस पड़े रुपयों और जरूरी दस्तावेजों से भरे पर्स को पूरी हिफाजत के साथ उसके असली हकदार को सौंप दिया। जासमई मैनपुरी निवासी शिवकुमार चौहान मध्य प्रदेश के जामपुर भिंड.से अपने घर मैनपुरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उदी गांव में उनका बटुआ गिर गया। पर्स में 7050 रूपये की नकदी के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। उदी निवासी देवेंद्र सिंह को ये पर्स सड़क पर मिला। उन्होंने पर्स में मिले पते के आधार पर शिव कुमार चौहान को बुला कर उनका पर्स उन्हें लौटा दिया। इसके लिए शिव कुमार ने उनका आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...