Etawah Auraiya News: स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दी दवा
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव दर्शनपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित 26 मरीज पहुंचे। टीम ने मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित कीं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में डॉ. आशीष तोमर, सुभाष और आसिफ खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.