इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के गांव लुधियानी में पिछले एक महीने से डेंगू के प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिषेक वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लुधियानी पंचायत घर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कुल 44 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 24 मरीज वायरल बुखार, 10 खुजली और 10 खांसी-जुकाम से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। टीम में डॉ. मिथिलेश सिंह, फार्मासिस्ट गोविंद तथा एएनएम अभिलाषा और अंशु का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: वीरमपुर में 30 मरीजों क...