Etawah Auraiya News: स्कूल में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज, परखा पढ़ाई का हाल
इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बुधवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला केशो और कंपोजिट विद्यालय कुरसेना का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसडीएम के पहुंचने से विद्यालयों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे और पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। सही जवाब देने वाले बच्चों की पीठ थपथपाई, जबकि कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश शिक्षकों को दिए। नगला केशो विद्यालय में एसडीएम ने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान रसोई और शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित शिक्षकों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं कंपोजिट विद्यालय कुरसेना में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.