Etawah Auraiya News: स्कूल के पास जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसों को दावत
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के मोहल्ला कल्याण नगर में जर्जर होकर सड़क की ओर झुका बिजली का पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि बसंत वैली पब्लिक स्कूल और आदर्श बाला पब्लिक स्कूल के पास लगा यह पोल पिछले दो महीने से क्षतिग्रस्त है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है प्रतिदिन इन दोनों स्कूल में आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय सड़क पर बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की ओर झुका यह बिजली का पोल लगातार दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है। अभिभावकों ने बिजली विभाग से जर्जर पोल को तत्काल बदलवाने की मांग की है। एसडीओ दिलीप कुमार साहू ने बताया कि पोल की समस्या के समबन्ध में जानकारी नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.