इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के गांव कन्ढैया से हिमायूपुरा जा रहे एक 30 वर्षीय स्कूटी सवार युवक रास्ते में सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पूजा पत्नी पुष्पेन्द्र ने बताया कि उसका पति पुष्पेन्द्र उर्फ दीपू गुरुवार की रात स्कूटी से गाँव हिमांयुपुरा जा रहा था जैस ही युवक गाँव के समीप पहुंचा कि उसी समय पुष्पेन्द्र सर्पदंश का शिकार हो गया युवक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। गाँव हिमायूपुरा से दूध लेकर वापस आ रहे दूधिया ने युवक को अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा देख दूधिया ने गांव कन्ढैया में सूचना उसके परिजनो को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...